चमोली : सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने बुधवार को विकासखण्ड गैरसैंण की सारेग्वाड पेयजल योजना एवं भैंसवाडासैंण पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद किया गया। ग्रामीणों द्वारा सभी घरों में कनेक्शन एवं पेयजल सुचारू बताया गया। सचिव शैलेश बगोली ने ग्राम समिति से एक फिटर नियुक्त कर योजना को हस्तान्तरित करने के साथ ही रख-रखाव करने हेतु प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान पेयजल निगम के मुख्य अभियन्ता (गढ़०), अधीक्षण अभिन्ता, निर्माण मण्डल, गोपेश्वर एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं ब्लाक प्रमुख गैरसैंण शशि सौरियाल एवं ग्राम प्रधान, सारेग्वाड़ शिबुली देवी मौजूद थे।

More Stories
निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सायना ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर दिए कड़े निर्देश
टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का हुआ रेस्क्यू
महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट