बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने लिया निर्णय, 6 माह का बढ़ा हुआ वेतन आपदा मद में खर्च करने का ऐलान, सीएम और सभी विधायक से भी की अपील

बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने लिया निर्णय, 6 माह का बढ़ा हुआ वेतन आपदा मद में खर्च करने का ऐलान, सीएम और सभी विधायक से भी की अपील

देहरादून। कांग्रेस भवन देहरादून में कांग्रेस के गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी और बद्रीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा के बहुत से क्षेत्र आपदा से प्रभावित हैं उन्होंने विधानसभा में इससे संबंधित प्रश्न लगाए थे लेकिन उनका जवाब नही मिल पाया ना ही चर्चा का मौका मिला बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में आपदा से कई स्कूल यहां तक की स्वास्थ्य सेवाएं और सड़क बड़ी मात्रा में प्रभावित हैं और यही हाल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों का भी है मेरा सरकार से अनुरोध है की आपदा की स्थितियों का पूरा आकलन कर त्वरित राहत प्रभावितों को पहुंचाई जाए और आपदा के जो मानक हैं उन में बदलाव कर उनको सरल किया जाए जिससे प्रभावितों को समुचित सहायता समय पर मिल सके।

See also  सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की

लखपत बुटोला ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा मे अगर पर्याप्त चर्चा आपदा के विषय पर होती तो वह इस मुद्दे को वहां उठाते लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका क्योंकि विधानसभा सत्र संक्षिप्त अवधि में ही समाप्त हो गया लेकिन फिर भी मेरा सरकार से अनुरोध है कि सरकार आपदा की गंभीरता को समझेगी और समस्या के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी।

लखपत बुटोला ने कहा कि जोशीमठ आपदा के इतने दिनों बाद भी जोशीमठ आपदा के लिए आया पैसा खर्च क्यों नहीं हो रहा है और लोगो की समस्या का समाधान क्यों नहीं हो रहा है यह समझ से परे है इससे संबंधित सवाल भी मैंने विधानसभा में लगाया था लेकिन उसका भी अभी तक जवाब नहीं मिला है।

See also  उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी हमारे प्रदेश की तरह आपदा आई है वहां की सरकार ने स्वयं मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों और कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपने दो महीने के वेतन और भत्ते आपदा प्रबंधन के लिए दे दिए हैं उसी तर्ज पर मैं स्वयं पहल करते हुए विधानसभा अध्यक्ष जी को पत्र लिखकर अनुरोध कर रहा हूं की विधायकों के वेतन भक्तों में जो बढ़ोतरी हुई है उसमें से अगले 6 महीनो तक मेरे वेतन भक्तों की बढ़ी हुई राशि को मेरे क्षेत्र के आपदा प्रबंधन में खर्च किया जाए और विधानसभा का सबसे कनिष्ठ सदस्य होने के नाते में मुख्यमंत्री जी सहित पक्ष , विपक्ष के सभी विधायकों से भी यही अनुरोध करूंगा कि वह भी अपने बढ़े हुए वेतन भक्तों को आपदा राहत के लिए छोड़ दें । इससे आपदा प्रभावितों की काफी मदद हो सकेगी और प्रशासन को भी आपदा प्रबंधन में आसानी होगी ऐसा मेरा मानना है।

See also  छात्रों से सीएम धामी ने किया संवाद, सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव : सीएम

पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता राजेंद्र दानू और पोखरी प्रधान संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा भी उपस्थित रहे।