दिल्ली। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी एवं भविष्य की योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विभागीय बिन्दुओं के अतिरिक्त राज्य हित से जुड़े मसलों पर भी समेकित रूप से चर्चा हुई।
केन्द्रीय गृह मंत्री से भेंट को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सामान्य शिष्टाचार एवं ऊर्जावान नेतृत्व से प्राप्त मार्ग-दर्शन को राज्य हित में दीर्घापयोगी उद्धृत किया है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- साढ़े चार साल में 33 हजार से अधिक को मिला रोजगार
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार; चार भवन सील, फ्लैट और डुप्लैक्स भवनों पर भी कार्रवाई
मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी – मुख्यमंत्री धामी