मुख्यमंत्री ने कहा कि “मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री जी का तीसरा कार्यकाल ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में मज़बूती से आगे बढ़ने वाला स्वर्णिम काल होगा। निश्चित रूप से मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन कर उभरेगा और देशवासियों की आशाओं व आकांक्षाओं को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा।प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार है। ”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट एवं राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी माननीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी सम्मानित सदस्य विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

More Stories
SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा
रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता