चमोली: धामों में रील्स और वीडियो बनाने पर सरकार ने पाबंदी लगा रखी है। जिसका नजीता यह है कि लोगों के चालान किए जा रहे हैं। लोग अपनी वीडियो बनाने तक में कतरा रहे हैं। बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में बुधवार को रील और वीडियो बनाना 15 लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया और आठ घंटे तक उनके मोबाइल भी जब्त रखे। बदरीनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल से रील और वीडियो बनाने हुए पुलिस ने 15 यात्रियों को पकड़ा। पुलिस ने सभी के मोबाइल जब्त कर लिए। करीब आठ घंटे बाद सबका 500-500 रुपये का चालान कर मोबाइल लौटा दिए।
मंदिर परिसर में रील बनाने वालों में बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य क्षेत्रों के यात्री शामिल थे। पुलिस कहा कहना है कि अगर लोग नहीं मानते हैं, तो रील और वीडियो बनाने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण
मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा: एक लापता श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
रुद्रप्रयाग से ऑक्सफोर्ड तक गूंजा उत्तराखंड का गौरव: डॉ. केएस पंवार को महात्मा गांधी लीडरशिप अवॉर्ड-2026, स्पेशलिटी केमिकल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में योगदान का अंतरराष्ट्रीय सम्मान