देहरादून के ऋषभ  कोहली की बॉलीवुड में दमदार एंट्री, वरिष्ठ पत्रकार नीरज कोहली के पुत्र है ऋषभ कोहली ।

राव शफात अली / देहरादून/

बॉलीवुड में उत्तराखंड की कई प्रतिभाएँ राज्य का नाम रोशन कर रही है बॉलीवुड में उत्तराखंड के सितारे बड़ी बड़ी फ़िल्मों में काम कर अपनी अलग ही पहचान बना रहे हैं

इसी कड़ी में उतराखंड के वरिष्ठ पत्रकार देहरादून निवासी नीरज कोहली के पुत्र ऋषभ कोहली ने कर्तम भुगतम फिल्म से अपना डेब्यू किया है ऋषभ कोहली बेहद होनहार युवक है

ऋषभ उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार नीरज कोहली के पुत्र है  ऋषभ काफ़ी लंबे समय से मुंबई में रह कर स्ट्रगल के साथ साथ अपनी एक्टिंग प्रतिभा को भी उभारने में जुटे थे और आख़िरकार एक बड़ी फ़िल्म से बड़े सितारों के साथ ऋषभ ने कामयाबी हासिल कर ली है ऋषभ कोहली की एक्टिंग को सभी लोग पसंद कर रहे हैं ऋषभ बेहद सरल स्वभाव के युवा हैं

मुख्यमंत्री ने फ़िल्म कर्तम भुगतम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले उत्तराखण्ड के ऋषभ को दी शुभकामनाएं’*

See also  श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनेंः डाॅ. धन सिंह रावत

*राज्य सरकार फिल्म निर्माण और फिल्म कलाकारों को लेकर बेहद सकारात्मक-मुख्यमंत्री*

*सूचना महानिदेशक ने भी डेब्यू पर ऋषभ को दी शुभकामनाएं*

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में दून के उभरते कलाकार ऋषभ कोहली ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने ऋषभ को फिल्म ‘कर्तम-भुगतम’ की रिलीज और डेब्यू पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फिल्मों के निर्माण और फिल्म कलाकारों को लेकर बेहद सकारात्मक हैं। उत्तराखंड तेजी से शूटिंग के नए डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दर्जनों फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में चल रही है और राज्य की नई फिल्म नीति के जरिए इस इंडस्ट्री से जुड़े ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित किया जा रहा है।

सूचना महानिदेशक एवं उत्तराखंड फिल्म परिषद के सीईओ  बंशीधर तिवारी ने भी ऋषभ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति में यहां फिल्म निर्माण पर सब्सिडी से लेकर तमाम अन्य प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां जितनी ज्यादा फिल्मों की शूटिंग होगी उससे न केवल स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा बल्कि राज्य की आर्थिकी में भी इंडस्ट्री का बड़ा योगदान होगा।
मुख्यमंत्री ने फ़िल्म कर्तम भुगतम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले उत्तराखण्ड के ऋषभ को दी शुभकामनाएं’*

See also  धामी कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

*राज्य सरकार फिल्म निर्माण और फिल्म कलाकारों को लेकर बेहद सकारात्मक-मुख्यमंत्री*

*सूचना महानिदेशक ने भी डेब्यू पर ऋषभ को दी शुभकामनाएं*

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में दून के उभरते कलाकार ऋषभ कोहली ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने ऋषभ को फिल्म ‘कर्तम-भुगतम’ की रिलीज और डेब्यू पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फिल्मों के निर्माण और फिल्म कलाकारों को लेकर बेहद सकारात्मक हैं। उत्तराखंड तेजी से शूटिंग के नए डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दर्जनों फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में चल रही है और राज्य की नई फिल्म नीति के जरिए इस इंडस्ट्री से जुड़े ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित किया जा रहा है।

See also  सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

सूचना महानिदेशक एवं उत्तराखंड फिल्म परिषद के सीईओ  बंशीधर तिवारी ने भी ऋषभ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति में यहां फिल्म निर्माण पर सब्सिडी से लेकर तमाम अन्य प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां जितनी ज्यादा फिल्मों की शूटिंग होगी उससे न केवल स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा बल्कि राज्य की आर्थिकी में भी इंडस्ट्री का बड़ा योगदान होगा।

ज्ञातव्य है कि दून निवासी वरिष्ठ पत्रकार नीरज कोहली के सुपुत्र ऋषभ कोहली ने अपनी पहली फिल्म कर्तम-भुगतम से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।