देहरादून/ राव आरिज़ जमींदार/
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता सामाजिक और राजनीतिक तौर पर तो बढ़ ही है साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे चहेते नेताओं में शुमार है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुड लिस्ट में CM धामी का नाम अव्वल नम्बर पर नज़र आता है और इसकी बानगी आज रुद्रपुर में आयोजित पीएम की रैली में भी देखने को मिली
जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कंधे पर हाथ रखकर चुनावी समीकरण की चर्चा करते नज़र आये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड और यहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विशेष लगाव किसी से छिपा नहीं है। अक्सर जब दोनों मिलते हैं तो उनकी जुगलबंदी के खूब चर्चे होते हैं।
आज भी रुद्रपुर की रैली के दौरान पीएम मोदी, सीएम धामी के साथ गुफ्तगू में मशगूल नजर आए।
बात माना गांव में संबोधन की हो या दिल्ली में हुई भेंटवार्ताओं की। पीएम मोदी और सीएम धामी जब-जब मिलते हैं तब-तब दोनों की जुगलबंदी खूब दिखती है।
माणा गांव में जब सीएम धामी ने माणा को अंतिम के बजाए पहला गांव कहा तो पीएम धामी ने उनकी बात पर न केवल मंच से मुहर लगाई बल्कि इसके बाद से माणा गांव को पूरी दुनिया अब देश के प्रथम गांव के तौर पर जाना जाने लगा है।
यही नहीं सीएम धामी जब भी राज्य के विषयों पर पीएम मोदी से मुलाकात को जाते हैं तो न केवल लंबे समय तक उनके साथ चर्चा करते हैं बल्कि राज्य हित में उन तमाम योजनाओं को भी स्वीकृति मिलती है जो सालों से अटकी रही या राज्य के लिए बहुत जरूरी है। मसलन, देहरादून का सॉंग व कुमाऊँ में जमरानी बांध दो ऐसे मुद्दे रहे जिन पर मुहर पीएम मोदी की हामी के बाद ही लगी।
रुद्रपुर में जिस तरह की जुगलबंदी आज दिखी कुछ वही ट्यूनिंग तब भी दिखी थी जब पीएम आदि कैलाश आये। यहां आने के बाद आदि कैलाश वर्ल्ड वाइड फेमस हो गया और आज इन क्षेत्रों के लिए सीएम धामी की दूरदर्शी सोच के साथ उड़ान योजना के तहत पर्यटकों के लिए हेली सेवाएं भी प्रारंभ हो गयी हैं। आज रुद्रपुर की रैली में भी दोनों काफी देर तक चर्चा करते दिखे, जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रीय सम्मान, सीएम धामी ने दी बधाई
समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध : डीजीपी दीपम सेठ