देहरादून/ राव आरिज़ /
आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा ने आज पहली लिस्ट में महत्वपूर्ण सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी ऐसे में उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों में से तीन लोक सभा की सीटों पर सीटिंग सांसदों को टिकट दिया गया है
टिहरी सीट से सांसद माला राज्य लक्ष्मी को ही पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है
भाजपा ने माला राज्य लक्ष्मी पर भरोसा जताते हुए इस बार भी उन्हीं को टिहरी लोकसभा सीट से टिकट दिया है
माला राज्य लक्ष्मी को साफ़ सुथरी छवि का नेता माना जाता है
टिकेट की घोषणा होने के बाद माला राज्य लक्ष्मी अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट करने के लिए पहुंची थी इस मौक़े पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी टिहरी लोक सभा संसदीय क्षेत्र से उनको टिकट मिलने पर बधाई दी |

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण
मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा: एक लापता श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
रुद्रप्रयाग से ऑक्सफोर्ड तक गूंजा उत्तराखंड का गौरव: डॉ. केएस पंवार को महात्मा गांधी लीडरशिप अवॉर्ड-2026, स्पेशलिटी केमिकल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में योगदान का अंतरराष्ट्रीय सम्मान