देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों व अभियानों के पदाधिकारियों की घोषणा की। पार्टी के मीडिया विभाग के महत्वपूर्ण अंग मीडिया संपर्क विभाग का प्रदेश संयोजक राजीव तलवार को घोषित किया गया है उनके साथ तीन से संयोजकों की घोषणा भी की गई है। भुवन जोशी, हरीश चमोली और अनूप पंत सहसंयोजक का दायित्व देखेंगे।
तलवार 1998 से पार्टी के विभिन्न दायित्वों पर काम कर रहे हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता से लेकर पार्टी के आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक व विभिन्न चुनाव में पार्टी का मीडिया प्रबंधन कुशलता से निभा चुके हैं उनके दीर्घकालिक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें मीडिया संपर्क विभाग का प्रदेश संयोजक जैसा महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में उनके अनुभव और तकनीकी ज्ञान का पार्टी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

More Stories
ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की