मृतक मोहित भटेजा ने सुसाइड नोट में लिखा था मानसिक दबाव बना रहे तीन आरोपियों का नाम,अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई , न्याय की आस में पीड़ित परिवार !

मृतक मोहित भटेजा ने सुसाइड नोट में लिखा था मानसिक दबाव बना रहे तीन आरोपियों का नाम,अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई , न्याय की आस में पीड़ित परिवार !

देहरादून/ ब्यूरो रिपोर्ट / 

देहरादून के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित भटेजा ने 21 फ़रवरी को फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी आत्महत्या करने से पहले मोहित भटेजा ने रुपयों के लेन देन को लेकर दबाव बना रहे तीन लोगों के नाम भी सुसाइड नोट में लिखे थे हालाँकि पुलिस घटना की जाँच कर रही है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई न होने से मृतक के परिजन निराश हैं

मृतक के परिजनों की और से थाना पटेल नगर में घटना की सूचना के साथ मृतक पर लेन देन का दबाव बना रहे आरोपियों के ख़िलाफ़ भी तहरीर दी गई थी

मृतक मोहित भटेजा निवासी सॉलिटेयर एवेन्यू में रहते थे  रियल एस्टेट का कारोबार करते थे सुसाईड से पहले उन्होंने सुसाइड नोट में मानसिक दबाव बना रहे प्रवेश कुमार , राघव  मित्तल व मनिराल के नाम लिखे थे आरोप था की उक्त व्यक्ति बीते कई दिनों से उनको परेशान कर रहे थे

See also  मिशन शक्ति के तहत बच्चों को वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उक्त व्यक्तियों पर मेरे पति के काफ़ी पैसे थे जिसको वह काफ़ी समय से दे नहीं रहे थे आरोपियों  द्वारा  S T F को भी झूठे प्रार्थना पत्र देकर उनके पति पर दबाव बनाया जा रहा था

मेरे पति को रास्ते में रोक कर भी डराया धमकाया जा रहा था और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी इसकी सूचना मोहित भटेजा ने पुलिस प्रशासन को दी थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई ,मृतक की पत्नी ने तहरीर में बताया कि यह घटना उन्होंने अपने पारिवारिक मित्रों के साथ भी साझा की थी लेकिन दबाव इतना बनाया जा रहा था के 21 फ़रवरी को मोहित भटेजा ने ड्राइंग रूम में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी

See also  गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी मृतक द्वारा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था जिसमें दबाव बना रहे लोगों के नाम को लिखा गया था मृतक मोहित भटेजा का परिवार अब न्याय की आस लगाए हुए हैं लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी अभी तक मृतक परिवार के परिजनों को न्याय नहीं मिला है

मृतक मोहित भटेजा के भाई रोहित भटेजा ने भी जानकारी देते हुए बताया कि उनके भाई पर उक्त आरोपी लंबे समय से दबाव बना रहे थे जबकि उनके भाई ने ही प्रॉपर्टी के लेन देन में आरोपियों को पैसे उधार दिए थे लेकिन उल्टा उनके भाई पर ही दबाव बनाया जा रहा था जिसके चलते उन्होंने सुसाइड कर लिया था इस घटना से मोहित का परिवार पूरी तरह से टूट चुका है

See also  उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा

हालाँकि पुलिस इस घटनाक्रम को लेकर मामले की गहनता से जाँच कर रही है और घटनाक्रम की सच्चाई को पता लगाने की कोशिश में जुटी है

You may have missed