देहरादून /
सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी सजग इंडियाके माध्यम से विगत 15 से अधिक वर्षों से नशा उन्मूलन को लेकर प्रयासरत हैं, 2005 में हल्द्वानी से उन्होंने इसअभियान शुरूआत की थी, और अब तक लाखों युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर चुके हैं। युवा संवादकार्यक्रम के जरिए वह 1500 से अधिक स्कूलों में 7.50 लाख से अधिक छात्र–छात्राओं से सीधा संवाद कर चुके हैं।
सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी को उत्तराखंडगौरव सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब द्वारा देहरादून में आयोजित कार्यक्रम मेंउन्हें विगत 15 से अधिक वर्षों से नशे के खिलाफ किए जा रहे कार्यों व प्रत्येक वर्ष अपने संस्थान में प्रदेश के 300 आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए दिया गया। सम्मान समारोह में बतौरमुख्य अतिथि दून विश्वविद्यालय कि कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रमुखसचिव आईएएस एसएस पाँकतीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी, अपर आयुक्त खाद्य व ड्रगकंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी, पदम श्री माधुरी बड़थ्वाल, डॉ. एसडी जोशी, व हर्षमणि व्यास उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसेवा, लोक संस्कृति, आरटीआई, पलायन, पत्रकारिता, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के 25 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

More Stories
सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रीय सम्मान, सीएम धामी ने दी बधाई