कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात, विपक्ष ने कहा क़ानून से खिलवाड़ करने वालों का समर्थन नहीं ,लेकिन घटना की निष्पक्ष हो जाँच !

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात, विपक्ष ने कहा क़ानून से खिलवाड़ करने वालों का समर्थन नहीं ,लेकिन घटना की निष्पक्ष हो जाँच !

देहरादून

हल्द्वानी घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडलने भेंट की।

उन्होंने हल्द्वानी के बनभूलपुरा मामले में मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस घटना कोगंभीरता से लेकर उपद्रवग्रस्त क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए त्वरित कार्यवाही की गई है।

इस घटना की जांच के लिये आयुक्त कुमाऊं को मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य मेंकानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

प्रतिनिधिमण्डल द्वारा मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच की भी बात की गई।

See also  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

विपक्ष का यह भी कहना था कि प्रदेश में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों का वे भी समर्थन नहीं करते हैं।

हालांकि हल्द्वानी में हिंसा के बाद थोड़ा तनाव कम होता नज़र आ रहा है हालाँकि प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू है लेकिन कर्फ्यू में कुछ छूट दी गई है गैस सिलेंडर दूध और सब्ज़ी अन्य ज़रूरी सामान की सप्लाई को लेकर कर्फ्यू में छूट दी गई थी

संवेदनशील इलाकों के साथ साथ हिंसा ग्रस्त क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पुलिस फ़ोर्स तैनात है

विपक्ष के तमाम नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से घटना की निष्पक्ष जाँच करने की माँग की है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे

See also  कैबिनेट बैठक में पूर्व सीएम खण्डूरी और जसपाल राणा को दी गई श्रद्धांजलि

हल्द्वानी प्रकरण पर  कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल ,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ,पूर्वकांग्रेस  अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर हल्द्वानी घटनाक्रम पर चर्चा की

प्रतिनिधि मंडल में समस्त विधायकगण जिसमे हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, आदेश चौहान,फुरकान अहमद,रविबहादुर,भुवन कापड़ी,ममता राकेश सहित मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि,पूर्व विधायक राजकुमार,पूर्व महानगर अध्यक्षलाल चंद शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे ।