देहरादून
उत्तराखंड में तीन राज्यसभा की सीट हैं इन्हीं एक सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का दोअप्रैल को कार्यकाल समाप्त हो रहा है
उससे पहले ही केंद्रीय निर्वाचन की और से नए राज्य सभा सदस्य के चुनाव हेतु निर्वाचन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि आठ फ़रवरी को राज्य सभा सदस्य चुनाव हेतु नोटिफिकेशन जारी होगा और 27 फ़रवरी को राज्य सभा सदस्य हेतु मतदान होगा 27 फ़रवरी को ही मतगणना की जाएगी
ख़ाली हो रही इस एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के कई बड़े चेहरे दौड़ में हैं राजनीतिक जानकार मानते हैं कि 1 बार फिर से अनिल बलूनी को राज्यसभा भेजा जा सकता है या फिर BJP किसी और बड़े चेहरों को भी राज्यसभा भेज सकती है क्योंकि उत्तराखंड में भाजपा अक्सर चौंकाने वाले निर्णय लेती रही है
8 फ़रवरी को राज्यसभा सीट के लिए नोटिफिकेशन होगा जारी
15 फ़रवरी राज्यसभा के लिए नामांकन दाख़िल करने की अंतिम तिथि
16 फ़रवरी को होगी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी
20 फ़रवरी नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि
27 फ़रवरी को होगा राज्य सभा के लिए मतदान
27 फ़रवरी को ही होगी मतगणना

More Stories
ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री