देहरादून/ दून हेडलाइंस /
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान असम में राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस ने असम सरकार केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाएं है
उत्तराखंड में कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने कहा कि असम में हमारी पार्टी के नेता राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान राम मंदिर के ऐतिहासिक मौक़े पर असम के मंदिर में दर्शन करना चाहते थे
लेकिन हेमंत बिस्वा की असम सरकार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया उसकी जितनी निंदा की जाए जितनी भर्त्सना की जाए उतना कम है
गरिमा दसोनी ने कहा की राहुल गांधी एक शहीद के बेटे हैं शहिद इंदिरा गांधी के पोते है ऐसे में इस देश पर और हिंदू धर्म पर उनका पूरा अधिकार है लेकिन लगता है कि भाजपा ने राम मंदिर और भगवान राम को अपनी संपत्ति समझ लिया बहुत ही भेदभाव और पक्षता पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है यह घटना देश के इतिहास में काले अक्षरों और काले पन्नों में दर्ज होगी
जब के राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद हो रहा है और सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के वक़्त सत्ता में चाहे भाजपा होती या कोई भी सरकार होती राम मंदिर का निर्माण तो होना ही था
और जिस तरह से शंकराचार्य की बातों को नकारा जा रहा है शास्त्रों को नकारा जा रहा है वो भी विनाश काले विपरीतबुद्धि की तरफ़ इशारा करता है इससे भारतीय जनता पार्टी अपने आपको भगवान से भी ऊपर समझने लगी असम में राहुल गांधी के साथ जो हुआ वो अशोभनीय हैं और देश के सपूतों के साथ ऐसा व्यवहार करना किसी भी दल को शोभा नहीं देता है ।

More Stories
एबीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत