दून हेडलाइंस / देहरादून/
उत्तराखंड के DGP की ज़िम्मेदारी संभालने के उपरांत अभिनव कुमार फ़ुल फ़ॉर्म में नज़र आ रहे हैं अभिनव कुमार ने उत्तराखण्ड पुलिस को देश में टॉप नंबर पर लाने का लक्ष्य रक्खा है।
राज्य में पुलिस सिस्टम और इन्फ्रास्ट्रक्चर को और ज्यादा मज़बूत सुदृढ़ बनाने के लिए अभिनव कुमार बेहद गंभीरता से काम कर रहे हैं लेकिन पुलिस सिस्टम को मज़बूत बनाने के लिए शासन से बजट और अनुमति की ज़रूरत पड़ती है जिसके चलते
पुलिस व्यवस्था को और मज़बूत बनाने के लिए पुलिस की कार्य योजनाओं का खाका आज पुलिस प्रशासन ने शासन के सामने प्रस्तुत किया ,
पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड में आयोजित बैठक में राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव गृह, उत्तराखण्ड शासन के समक्ष उत्तराखंड पुलिस से सबंधित वर्तमान एवं भविष्य की कार्ययोजनाएं प्रस्तुत की गई। पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक- विम्मी सचदेवा ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पुलिस के शासन स्तर के मुद्दों से अपर मुख्य सचिव गृह को अवगत कराया।
राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि हम सभी को एक टीम के रूप में कार्य करने का संकल्प लेना है। पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग में आपसी समन्वय बेहतर हो उसके लिए यह बैठक आयोजित हुई है। जो भी प्रकरण जिस भी स्तर पर लम्बित हैं उनका परस्पर संवाद से निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। जो भी निर्णय हों वे सर्वहित और जनहित में हों।
अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने जयपुर, राजस्थान में आयोजित हुई 58वीं अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन-2023 में माननीय प्रधानमंत्री के स्मार्ट पुलिस विजन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण घटकों, नए आपराधिक कानूनों, साइबर क्राइम आदि विभिन्न बिन्दुओं पर हई चर्चा के सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव गृह महोदया को अवगत कराते हुए कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को भारत सरकार के आंकलन संबंधी सभी मापदण्डों- अपराध एवं कानून व्यवस्था, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक डिलीवरी में बेहतर प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड पुलिस को देश में टॉप में लाना हमारा लक्ष्य रहेगा।
बैठक में निम्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया।
1. दोषसिद्धि दर, सम्पत्ति बरामदगी दर एवं चार्जशीट दर में उत्तराखण्ड का प्रतिशत काफी अच्छा है। महिलाओं एवं बच्चों से सम्बन्धित अपराधों पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।
2. Smart and Intelligent Command and Control Centre में उपकरण लगाये जाने एवं स्क्रैप पॉलिसी के अन्तर्गत नये वाहनांे के क्रय करने हेतु शासन स्तर से बजट स्वीकृत करने का प्रयास किया जाएगा।
3. अन्तर्राष्ट्रीय बॉडर के ग्रामों को सशक्त बनाने एवं पलायन को रोकने हेतु सीमा रक्षक/हिम प्रहरी दल योजना के तहत ग्राम वासियों को प्रशिक्षण प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया।
4. साईबर अपराध की रोकथाम हेतु प्रदेश में साईबर उत्कृष्टता केंद्र CCOE की स्थापना करने का प्रयास किया जाएगा।
5. कुमाऊँ परिक्षेत्र में एसडीआरएफ की नई बटालियन खोले जाने का प्रयास किया जाएगा।
6. उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के विभिन्न प्रस्तरों में संशोधन, पुलिस रेगुलेशन का प्रख्यापन, सहित विभिन्न पदों की नियमावली सम्बन्धी प्रस्ताव तैयार कर समय से शासन को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।
7. विभिन्न पुलिस इकाइयों, जिनमें अलग से जनशक्ति स्वीकृत नहीं है (एयरपोर्ट, हेलीपेड सुरक्षा, एएनटीएफ, एएचटीयू, गोवंश संरक्षण स्क्वॉड), में स्वीकृती हेतु प्रयास किया जाएगा।
बैठक में अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार, ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, सहित समस्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक। उत्तराखण्ड शासन से विशेष सचिव गृह- रिधिम अग्रवाल, अपर सचिव गृह- अतर सिंह, अपर सचिव गृह- निवेदिता कुकरेती, गृह अनुभागों के उप सचिव सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे ।

More Stories
सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण