प्रेम सिंह/ मसूरी/
मसूरी माल रोड पर बढ़ते जाम और वाहनों के आवागमन से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए अब शाम 5बजे से रात के 9 बजे तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है
मसूरी पालिका के क़ानून को दरकिनार कर मसूरी माल रोड में 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध कर दिया गया है.जिसको लेकर आज उप जिलाधिकारी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मसूरी होटल एसोसिएशन टैक्सी एसोसिएशन शहर कांग्रेस भाजपा पदाधिकारी के साथ ही शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे विगत दिवस मसूरी माल रोड पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद आज बैठक में तय किया गया कि शाम 5 बजे से 9 बजे रात तक माल रोड पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा जिसका सख्ती के साथ पालन करवाया जाएगा
उप जिला अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में कई सुझाव भी दिए गए जिस पर अमल किया जाएगा साथ ही कैमल बैक रोड में एक मार्गीय यातायात व्यवस्था की जाएगी
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डॉक्टर दीपक सैनी ने कहा कि माल रोड पर 28 फरवरी तक शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा जिसमे मिडिया वाहन भी शामिल है हालांकि स्थानीय निवासियों को पास जारी किए जाएंगे इसके बाद में एक समय ही माल रोड में प्रवेश कर पाएंगे साथ ही माल रोड पर खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी.. बता दे की पालिका क़ानून के अनुसार 15 नवेबर से 15 मार्च तक माल रोड को फ्री किया गया था. जिसे एसडीएम ने पलट कर माल रोड पर सांय 430. से रात्रि के 930 बजे तक प्रतिबंधित कर दिया है… जिसका विरोध प्रदर्शन भी हुवा था !

More Stories
बजाज समूह के 100 वर्ष स्वतंत्रता संग्राम से वैश्विक विस्तार तक, पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण के एक शतक की सराहना की
विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील, अभियान आगे भी रहेगा जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग