देहरादून /मणिकांत मिश्रा, कमान्डेंट SDRF के नेतृत्व में चीला नहर में वाहन दुर्घटना के दौरान लापता महिला अधिकारी की तलाश में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
कमान्डेंट SDRF द्वारा घटनास्थल का जायज़ा लेकर प्रभावी सर्च ऑपरेशन हेतु महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित किया गया जहाँ सर्चिंग के दौरान सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। उनके द्वारा SDRF डीप डाइवर्स को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
सोमवार को उत्तराखंड के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में एक दुःखद घटना में वन विभाग का वाहन ऋषिकेश व चीला के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में 10 व्यक्ति सवार थे जिसमें से 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी थी एवं 05 व्यक्ति घायल हुए थे और 01 लापता है। जिसकी तलाश में SDRF द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही है।
आज प्रातः SDRF डीप डाइविंग टीम द्वारा शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन आरम्भ कर दिया गया है। आज SDRF डीप डाइवर्स द्वारा नहर के तल तक सर्चिंग की जाएगी।

More Stories
धाकड़ व धुरंधर के बाद “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाईअलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान; दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई